फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सवालों से निकले, सवारियों में उलझ गए

Mon, 08 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खिड़की से चढ़ता युवक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर आते ही परिवहन व्यवस्था की चुनौती से जूझने लगे। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होते ही रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बसें कम पड़ गईं, जबकि ट्रेनों में भी जगह नहीं मिल सकी। इससे अभ्यर्थियों को घर लौटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिले के 16 केंद्रों पर सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 4,847 और दूसरी पाली में 4,884 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा के बाद स्थिति सामान्य रही, लेकिन शाम पांच बजे दूसरी पाली समाप्त होते ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई।
एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से रोडवेज बसें कम पड़ गईं। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें लगाकर व्यवस्था संभाली। लखीमपुर डिपो पर एआरएम गीता सिंह, गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल, लखीमपुर डिपो प्रभारी सहदेव और गोला डिपो प्रभारी आशीष सिंह सहित अन्य कर्मचारी देर शाम तक व्यवस्थाएं संभालते रहे।
विज्ञापन


आधे किराये की सुविधा से बढ़ा दबाव
मुख्यमंत्री की ओर से परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में आधे किराये की सुविधा की घोषणा की गई थी। इसकी जानकारी कई अभ्यर्थियों को समय पर नहीं मिल सकी। ऐसे में जो अभ्यर्थी निजी वाहनों या ट्रेनों से परीक्षा देने पहुंचे थे, वे वापसी में रोडवेज का रुख करने लगे। दूसरी पाली के बाद एक साथ यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि 55 से अधिक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस अड्डे पर अभ्यर्थियों के बैठने, कूलर और पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।

खिड़कियों से घुसे अभ्यर्थी, कई ने छोड़ी ट्रेन
परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोपहर एक बजे लखनऊ जाने वाली ट्रेन पहले से ही खचाखच भरी हुई थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अभ्यर्थी उसमें चढ़ने के लिए जुट गए। कोई दरवाजे से तो कोई खिड़की से अंदर जाता दिखाई दिया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई महिला अभ्यर्थियों को ट्रेन छोड़नी पड़ी।
-
गोला डिपो से मंगानी पड़ीं 55 बसें
लखीमपुर डिपो के पास निगम की 15 और 85 अनुबंधित बसें हैं, जो भीड़ के सामने कम पड़ गईं। इसके बाद गोला डिपो से 55 से अधिक बसें लगाई गईं। देर शाम तक बसों का संचालन जारी रहा। लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा के बाद शहर में कई स्थानों पर जाम भी लगा। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, संकटा देवी, एलआरपी और आर्य कन्या चौराहे पर सबसे अधिक यातायात प्रभावित रहा। देर रात तक अगले दिन की परीक्षा देने आने और लौटने वाले अभ्यर्थियों का आवागमन जारी रहा।

रेलवे स्टेशन पर खिड़की से चढ़ता युवक। संवाद

रेलवे स्टेशन पर खिड़की से चढ़ता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें