फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Thu, 13 Aug 2015 10:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर जिले भर में एक साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण किए गए। डीएम ने सीएचसी फूलबेंहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां दवा वितरण से लेकर इलाज तक में लापरवाही पर वह कई बार गुस्साईं। मरीजों से यह जानकर कि डेढ़ घंटे से लाइन में लगे होने के बाद भी उन्हें दवाई नहीं दी गई हैं वह सख्त हो गईं। अंदर जाकर देखा तो अस्पताल में डॉ अनिल कुमार पंकज और फार्मेसिस्ट राजेश कुमार अपनी सीटों पर नहीं थे, जबकि मरीज इधर-उधर भटक रहे थे। महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगीं थीं। उन्होंने डॉक्टर और फार्मेसिस्ट का स्पष्टीकरण तलब किया, साथ ही दवा वितरित कराने के लिए तुरंत काउंटर खुलवाकर दवाइयां मौके पर बंटवाना शुरू कीं। आंख के डॉक्टर के कक्ष में गंदगी और धूल देखकर डीएम ने नेत्र सहायक डॉ. गीतेश मिश्रा का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेडिकोलीगल के इंतजार में नहीं किया इलाज
फूलबेहड़। सीएचसी में एक बेंच पर बैठीं घायल महिलाएं तड़प रहीं थीं। डीएम के पूछने पर यह बात सामने आई कि ममता, सावित्री एवं ऊषा देवी के सिर गांव में हुए झगड़े में फट गए, लेकिन डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मेडिको लीगल के इंतजार में इलाज शुरू नहीं हुआ। इस पर डीएम ने कहा कि फर्स्ट एड जरूरी है न कि मेडिको लीगल। वह बाद में भी हो सकता है।  
देहात में भी भागे अफसर, अव्यवस्थाएं मिलीं
गोला गोकर्णनाथ। यहां एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां सफाई देख वह खुश हुए, लेकिन इलाज में लापरवाही पर वह खफा हुए। सीएचसी का कई बार निरीक्षण होने और नगरवासियों की मांग के बाद भी यहां महिला डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। अस्पताल में जनरेटर न चलने के कारण भीषण गर्मी में भी अस्पताल का स्टाफ, मरीज और तीमारदार परेशान होते रहे। एसडीएम के पता करने पर मालूम हुआ कि सीएचसी का जनरेटर बहुत पुराना है जिसका मरम्मत कराई जाती है और वह कुछ समय बाद खराब हो ाजाता है।
विज्ञापन

मझगईं। एसडीएम शादाब असलम ने पीएचसी का अचानक निरीक्षण किया। पीएचसी पहुंचते ही एसडीएम ने वहां पर तैनात फार्मेसिस्ट से पूछताछ की और सफाई व्यवस्था देखी। एसडीएम के नीरज पटेल समेत तमाम अधिकारी साथ रहे।
पलियाकलां। स्थानीय सीएचसी का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को देखने के साथ ही वार्डों का निरीक्षण करने के साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में सब कुछ सही पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ जितेंद्र पाल, डॉ एमके शुक्ला, एके पांडेय, टी रहमान सहित अस्पताल स्टाफ  मौजूद रहा। निरीक्षण में सब कुछ सही पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें