फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस आज से 33 दिन डालीगंज-लखनऊ के बीच रहेगी निरस्त

Wed, 19 Nov 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कॉनकोर्स का काम करने के लिए गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस आज से 22 दिसंबर तक डालीगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। पूरे 33 दिनों तक ट्रेन लखनऊ जंक्शन नहीं जाएगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार/पांच (लाइन नंबर पांच और छह) पर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के लिए ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक डालीगंज से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। इस अवधि में इस ट्रेन के इंजन का रिवर्सल (उलटाव) भी डालीगंज में होगा। इंजन रिवर्सल का मतलब ट्रेन में लगे इंजन को आगे से पीछे लगाना होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें