मैलानी। गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार हो गया है। यह ट्रेन 25 नवंबर से इज्जतनगर तक जाएगी, जिसका वहां पहुंचने का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रहेगा। उसी दिन इज्जतनगर से गोरखपुर के लिए ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी हो गई है।
मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर की ओर से 21 नवंबर को जारी पत्र के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15009 सोमवार (24 नवंबर) को गोरखपुर से रात 22:15 बजे चलकर अगले दिन मंगलवार को डालीगंज से 06:45 बजे छूटेगी। मोहिबुल्लापुर से 06:55, सिधौली से 07:27, सीतापुर से 08:01, हरगांव से 08:24, लखीमपुर 08:50 गोला गोकर्णनाथ से 09:17, मैलानी से 10:00, पूरनपुर से 10:31, पीलीभीत से 11:45, भोजीपुरा से 12:17 बजे छूटकर 12:45 बजे इज्जत नगर पहुंचेगी।
मंगलवार (25 नवंबर) से ट्रेन नंबर 15010 इज्जतनगर से 15:10 बजे चलकर, भोजीपुरा से 15:27, पीलीभीत से 16:10, पूरनपुर से 17:10, मैलानी से 18:05, गोला गोकर्णनाथ से 18:30, लखीमपुर से 19:03, हरगांव से 19:22, सीतापुर से 19:52, सिधौली से 20:24, मोहिबुल्लापुर से 20:57 डालीगंज से 22:30 बजे छूटकर अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।