फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इज्जतनगर तक चल सकती है गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस

Mon, 04 Aug 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेसस्रोत-संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैलानी। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक हो सकता है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। वहां से हरी झंडी मिलने पर यह ट्रेन इज्जतनगर तक चल सकती है। आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15009-105010 मौजूदा समय में गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर के बीच संचालित हो रही है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेन का इज्जतनगर (बरेली) तक विस्तार करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजे जाने की बात वायरल हो रही है। रेलवे में अंदरखाने भी इस बात की चर्चा है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस बाबत खुलकर बताने के लिए तैयार नहीं है।

मैलानी से पीलीभीत तक हो चुका है विस्तार
इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से मैलानी के बीच शुरू हुआ था। क्षेत्रवासियों की मांग पर दो फरवरी से इसका विस्तार पीलीभीत तक किया जा चुका है। यह ट्रेन दोपहर में डेढ़ बजे पीलीभीत पहुंचकर शाम 4:05 बजे वापस गोरखपुर के लिए रवाना होती है। यानी करीब ढाई घंटे ट्रेन पीलीभीत में खड़ी रहती है। ढाई घंटे में ट्रेन इज्जतनगर से जाकर लाैट सकती है। इसे देखते हुए ही इज्जतनगर तक विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, जब होगा, तब सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें