फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, दो छात्र गंभीर रूप से घायल, मौके से भाग गया चालक

Sat, 21 Feb 2026 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में शनिवार सुबह हादसा हुआ। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को वैन से निकाला बाहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोट आई है। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से चोटिल 13 बच्चों को दूसरी वैन से घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे लखीमपुर के जीबीगंज के पीके कॉन्वेंट स्कूल की वैन करीब 15 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरतारा के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वैन सड़क किनारे पलट गई। वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें- मिलावट का जहर: बेसन और चायपत्ती में किडनी खराब करने वाला रंग, दूध-पनीर और मावा में मिला सोडा
 

हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कूल वैन - फोटो : संवाद
स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला 
हादसा होते देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। सड़क किनारे बच्चों को बैठाकर सांत्वना दी। इस बीच सूचना पाकर स्कूल का स्टाफ और बच्चों के परिजन मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। लखीमपुर के पसगवां थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी कुलदीप का 12 वर्षीय बेटा अक्षत और रामपाल का 11 वर्षीय बेटा वंश को ज्यादा चोट आई है। 
विज्ञापन

दोनों बच्चों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया है। हादसे से सभी बच्चे सहम गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें