गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित श्री धर्मादा समिति गोशाला में मंगलवार को 18वें गोपाष्टमी महोत्सव की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। पहले दिन रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ ने गोशाला परिसर की सफाई की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि गोसेवक इंजीनियर शांतुन गोस्वामी ने गोमाता की पूजा कर अभियान शुरू कराया। इस दौरान सेवानिवृत्त सफाईकर्मी किशन लाल वाल्मीकि और रामचंद्र वाल्मीकि को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
दिनेश मिश्रा ने कहा कि समय का सदुपयोग समाज और जरूरतमंदों की सेवा में करना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ के अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह, सर्वेंद्र, अनुराग वर्मा, अभिषेक वर्मा और कुलदीप तिवारी मौजूद रहे। महोत्सव 17 नवंबर तक चलेगा।