सावन के माह में गजियापुर औघड़ बाबा के दर्शन पूजन के लिए रविवार को शिवसैनिकों का एक जत्था गजियापुर के लिए रवाना हुआ। पद यात्रा से पूर्व शिवसैनिकों ने शहर के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।
शिवसैनिकों का जत्था शिवसेना जिला उप प्रमुख कमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गजियापुर के लिए रवाना हुआ। शिव सैनिक पदयात्रा से पूर्व शहर के मां संकदादेवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर और भुइफोरवानाथ मंदिर गए। वहां पूजन कर औघड़ बाबा के दर्शन पूजन के लिए पैदल रवाना हुए। यह लोग सोमवार को औघड़ बाबा मंदिर गजियापुर पहुंचेंगे। पदयात्रा में कमलेश त्रिपाठी, पिंटू सोनी, दिनेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, श्यामू कश्यप, प्रमोद चेला, मेवालाल, ओम प्रकाश, विमल कुमार मिश्रा, दयाराम कश्यप, मीनू कश्यप, मायावती, और माधुरी सहित तमाम लोग शामिल थे।