फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ा शारदा का जलस्तर, ग्रामीण सहमे

Sun, 02 Aug 2015 11:25 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों और इलाके में  हुई बारिश से यहां शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है हालांकि अभी स्थिति खतरनाक नहीं है फिर भी ग्रामीण सहम गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों और इलाके में शुक्रवार, शनिवार  हुई  खासी बारिश से शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है और इसे  देखकर  नदी के समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों के दिल दहल उठे हैं। हालांकि अभी कोई भी खतरनाक स्थिति नहीं है फिर भी उनके दिलों में बाढ़ का खौफ तारी हो गया है। खासकर निचले इलाकों के ग्रामीणों  बाढ़ का  खौफ ज्यादा है। बता दें कि पिछली बार आई बाढ़ का पानी अभी तमाम खेतों में भरा हुआ है। निचले भागों से पानी जल्द नहीं निकल पाता है और इसके चलते फसलें खराब हो जाती हैं। इसी से ग्रामीण परेशान हैं और उनके माथों पर बल पड़ गए हैं। पानी इसी क्रम में बरसता रहा तो आगे की स्थिति खराब हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें