फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर पांच, इज्जतनगर एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही

Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। गोमतीनगर-पीलीभीत मार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर पांच घंटे तो गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इस कारण यात्रियों को परेशानियां हुईं।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 55086 गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर बृहस्पतिवार को निर्धारित समय दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय पांच घंटे देरी से शाम पांच बजकर बीस मिनट पर मैलानी पहुंच सकी। इसी ट्रेन का रेक ट्रेन नंबर 55085 बनकर पीलीभीत से शाम 05:10 बजे वापस डालीगंज रवाना होता है। लिहाजा यह ट्रेन भी लेट हो गई। ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 09:55 के बजाए ढाई घंटे देरी से दोपहर 12:25 बजे मैलानी पहुंच सकी। इसी ट्रेन का रेक इज्जतनगर से वापस 15010 बनकर गोरखपुर रवाना होता है। इस कारण यह ट्रेन भी करीब सवा घंटा देरी से मैलानी पहुंच सकी। निरंतर हो रही ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें