कुशीनगर में अपने मॉडल के साथ रिया वर्मा। स्रोत : स्वयं
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी रिया वर्मा पुत्री रंजीत वर्मा ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय मॉडल रॉकेट्री कैनसेट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
रिया ने बताया कि कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र के जंगली पट्टी में 30 अक्तूबर तक तीन दिवसीय इन स्पेस ई मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता हुई। इसमें उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1000 मीटर की ऊंचाई तक रॉकेट को पहुंचाया। रिया की टीम में राहुल कुमार, स्पर्श वर्मा, अंशुमान, गौरव, अनमोलदीप, शिखा, मोहम्मद फैज, देव जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, आर्य मिश्रा, रितीश कटियार और लवित्रा शाहू शामिल रहे। संवाद