फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो को मिलीं दो और एसी बसें

Mon, 22 Sep 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला रोडवेज को मिलीं बसों को रूट पर रवाना करते विधायक अमन गिरि। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोला रोडवेज डिपो को दो और एसी बसें मिल गई हैं। इनका संचालन लखीमपुर से कौशांबी के मध्य होगा। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रूट पर रवाना किया।
विज्ञापन

जिले में गोला रोडवेज डिपो बसों के मामले में काफी समृद्ध है। यहां परिवहन निगम की 112 और अनुबंधित 30 सहित कुल 142 बसें हो गई हैं। एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि एक माह पूर्व शासन से गोला को 42 सीटर आठ, 50 सीटर 18 और दो ऐसी बसों सहित 28 बसें मिलनी हैं। एसी को छोड़कर 26 बसें ग्रामीण बस सेवा के लिए हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ेंगी। इनका नए मार्गों पर संचालन शुरू कर दिया गया है। 48 सीटर दो एसी बसें और मिली हैं। उनका संचालन रात 8:30 से लखीमपुर से कौशांबी के मध्य होगा। वर्तमान में डिपो के पास निगम की 112 बसे हैं।
सोमवार को मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया। इस मौके पर एआरएम महेशचंद्र कमल, केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा, पूर्व सभासद पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें