श्री गुरु नानक कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं को एसआईआर के प्रति जानकारी देते अधिकारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। एसआईआर में गोला विधानसभा क्षेत्र में 90,195 वोट कटे हैं। बृहस्पतिवार को श्री गुरु नानक कन्या डिग्री कॉलेज में वोटर लिस्ट के प्रथम आलेख के प्रकाशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीएम ने कहा कि नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह फरवरी तक है। मतदाता नामावली में त्रुटि और संशोधन के लिए इस अवधि में आपत्ति एवं दावा प्रस्तुत किए जा सकते हैं। एसआईआर से पूर्व गोला विधानसभा क्षेत्र में 4,03,722 वोट थे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 90,195 वोट छंटने के साथ 3,13,527 वोट नामावली प्रथम आलेख्य के दर्शाई गई है। एसडीएम ने बताया कि करीब 20 से 22 प्रतिशत वोट घटा है। एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण होने पर पोलिंग बूथों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। इस मौके पर इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अंजू भोगल, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र आदि मौजूद रहे।