फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सभी नामांकन वैध, नाम वापसी का मौका आज

Thu, 08 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अधिवक्ताओं के चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नामांकन प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद अब नाम वापसी का मौका शुक्रवार शाम चार बजे तक है। इसके बाद मतपत्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लादजी और अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित तथा महामंत्री राजीव कुमार पांडे ने बताया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
इसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आपत्ति का मौका भी दिया गया। नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम मौका शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक दिया गया है। इसके बाद मत पत्रों का प्रारूप निर्धारित कर दिया जाएगा। साथ ही 17 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए चुनाव कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें