विधायक बोले- काम में तेजी लाई जाएं, छठ पूजा में दिक्कत न हो
विधायक अमन गिरि ने आर्किटेक्ट और कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल के कर्मचारियों से कहा कि गोकर्ण तीर्थ के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। दीपावली के बाद छठ पूजा है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
नगर वासियों की उलझन... कॉरिडोर बन रहा या कराया जा रहा सुंदरीकरण
वर्ष 2022 से अब तक दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है। निर्माण की स्थिति एवं स्वरूप को अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है। कई बार निरीक्षण, सर्वे और ले आउट में परिवर्तन के साथ ही निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को देखकर नगर वासी इस बात में उलझ गए हैं कि कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है या केवल सुंदरीकरण। अधिकारी और आर्किटेक्ट भी निर्माण कार्य के स्वरूप के बारे में पूछने पर चुप्पी साथ लेते हैं।