मंत्रोच्चार के बीच डोंगे में गन्ना डाला
गोविंद शुगर मिल के नए पेराई सत्र का बुधवार को हवन पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। आचार्य शिवशंकर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख के साथ मिल अधिकारियों और किसानों ने मंत्रोच्चारण के साथ डोंगे में गन्ना डाला।
गोविंद शुगर मिल ऐरा के नए पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इकाई प्रमुख आलोक सक्सेना ने केन कैरियर का विधिविधान से पूजन किया। इसके बाद तोल कांटे पर आई गन्ना भरी पहली बैलगाड़ी के बैलों का पूजन कर मिष्ठान खिलाया। गन्ना किसान मदन लाल यादव निवासी शहबाजपुर और पहली ट्रॉली चालक किसान श्याम किशोर निवासी रेहुआ को शाल भेंटकर पुरस्कृत और सम्मानित किया। इसके बाद डोंगे पर पूजन के बाद क्रेन चालक धर्मदेव को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनरल मैनेजर नानपारा प्रदीप त्रिपाठी, मिल गन्ना उपाध्यक्ष वीके सिंह, उपाध्यक्ष तकनीकी एपी सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर रमेश तिवारी, सीएफओ धर्मेंद्र राय, महाप्रबंधक पावर प्लांट एसएन मिश्रा, एचआर महेश सिंह, हरेंद्र मलिक, विजय मान, मनोज श्रीवास्तव, राजीव चौधरी, कपिल चौधरी, केएम श्रीवास्तव, अमित सिंह, संजय सिंह, कुंदन सिंह, नरेन्द्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
गन्ना विभाग से सचिव ऐरा टीएन यादव, सचिव लखीमपुर मुनेंद्र यादव, सचिव अरनीखाना रामसिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा मार्कण्डेय मौर्य, खंभारखेड़ा अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। किसानों में पप्पू चौधरी, जंगबहादुर सिंह, कपिल सिंह, आनंद मोहन त्रिवेदी, शुभ्रांशु शुक्ला, अनंत कुमार शुक्ला, कुलदीप कटियार आदि मौजूद रहे।