फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसकर बकरी  उठा ले गया बाघ

Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग बना है बेखबर
विज्ञापन

 क्षेत्र में सक्रिय बाघ छेदीपुर गांव में घुसकर रात को एक ग्रामीण के पशुबाड़े से बकरी उठा ले गया। इससे गांव में दहशत है।
छेदीपुर गांव के प्रधान पुत्र हरिओम ने बताया कि रात लगभग 11 बजे  बाघ हरिराम के पशुबाड़े में घुस गया और बकरी को दबोच लिया। इस पर बकरी की चीख सुनकर पास में ही सो रहे हरिराम की नींद खुल गई। बाघ देखकर उसके होश उड़ गए। बाघ के दूर चले जाने पर किसी तरह हिम्मत जुटाकर हरिराम ने शोर मचाया। आवाज सुनकर इंद्रजीत, भगवानदीन, संतराम, बनवारी लाल, राजेंद्र प्रसाद, जबरे, बलिराम, राधेश्याम, मातादीन, लेखराम आदि तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाघ को गांव से खदेड़ा, लेकिन बाघ ने बकरी को नहीं छोड़ा। बता दें कि इससे पहले भी एक बाघ खेतों में बकरी चराने गए खरेहटा निवासी 70 वर्षीय भोगन को हमला कर मार चुका है। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। छेदीपुर के ग्रामीणों ने गांव में घुसकर बकरी को उठा ले जाने की जानकारी वन विभाग को दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों में बाघ की दहशत व्याप्त है और वे जंगल किनारे स्थित अपने खेतों में जाने से घबराने लगे हैं। इस बाबत वन रेंज अधिकारी मैलानी डीएस यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें