फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी खा गई लहसुन का पौधा, दो सगे भाइयों के परिवार भिड़े

विज्ञापन
Goat ate garlic plant, families of two brothers clashed
विज्ञापन
पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल, अछनिया गांव का मामला
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। लहसुन का एक पौधा परिवार में खूनी संघर्ष का कारण बन गया। दो सगे भाइयों के परिवार में लाठी-डंडे से हुई जबरदस्त मारपीट में पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात नीमगांव थाना क्षेत्र के अछनिया गांव निवासी लईक उर्फ कल्लू की बकरी उसके सगे भाई खलीक की क्यारी में घुस गई और लहसुन का एक पौधा चर गई। इसे लेकर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। पहले महिलाओं में कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें लईक उर्फ लल्लू लाठी लगने से घायल हो गया। इसके अलावा लल्लू की पत्नी शमा परवीन, पुत्री सानिया और शबा परवीन घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष में खलीक की बेटी सीमा समेत दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं। सूचना पर पहुंची बेहजम चौकी पुलिस ने घायलों को बेहजम सीएचसी इलाज के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी सुनील बाबू अवस्थी ने बताया दो सगे भाइयों के परिवार में झगड़ा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें