फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजकीय स्कूलों की छात्राएं मार्शल आर्ट भी सीखेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मार्शल आर्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे वह विषम परिस्थितियों में शोहदों को सबक सिखाकर अपनी रक्षा कर सकेंगी। साथ ही जरूरतमंदों की भी मदद कर सकेंगी। विद्यालयों में हर रोज 40 मिनट तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय स्कूलों में ट्रेनर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 51 राजकीय विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही न हो, यह देखने के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी।
समिति में अध्यक्ष डीएम और सचिव डीआईओएस होंगे। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाला प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। प्रशिक्षण में हर रोज 40 मिनट तक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। बताया कि छात्राओं को जूड़ो कराटे आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन, जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा करना बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में ये सिखाया जाएगा
- पंच एवं मुक्का मारने का तरीका और प्रकार।
- किक एवं पैर से प्रहार करने का तरीका।
- लुढ़कने का व्यायाम।
- पछाड़ एवं गिराने के तरीके।
- थ्रो एवं फेंकने के प्रकार व तरीके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें