पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती
- फोटो : अमर उजाला
रुपये पहुंचने पर ही गुरुवार को घर आया था, लेकिन प्रेमिका ने यहां उसकी जान ले ली। अमित का शव आंगन में चारपाई से बंधा मिला था। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। गले में बंधे दुपट्टे का दूसरा छोर चारपाई से बंधा था। कमरे में तख्त पर तकिया पड़ा मिला, इस पर थूक और लार काफी मात्रा में लगी थी।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने गला घोंटकर की है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक शराब पीने का आदी थी। आशंका है कि शराब नशे में उसका गला घोंटा गया, फिर तकिये से मुंह दबाया गया।