फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल से घर जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। बुधवार की दोपहर स्कूल से घर जा रही कक्षा छह की एक छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार छात्रा ट्रक के नीचे आ गई और कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शारदानगर के कोठिया गांव निवासी छतरपाल की पुत्री अंशिका (13) राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर से छुट्टी के बाद स्कूल से साइकिल से घर जा रही थी। शारदानगर चौराहे के निकट शराब भट्ठी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतका दो भाई बहन थे। उससे छोटा एक भाई है। पुत्री की मौत से घर में कोहराम मच गया। शारदानगर प्रभारी विमल गौतम ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें