फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार प्रतिष्ठानों पर मिली हलाल प्रमाणन सामग्री, कराई नष्ट

विज्ञापन
हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थो की पड़ताल करती खाद्य सुरक्षा एवं औष​धि प्रशासन टीम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर की कई दुकानों पर छापा मारकर हलाल प्रमाणन संबंधी खाद्य पदार्थ, दवाई एवं सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने सदर चौराहा स्थित डेली नीड स्टोर, श्रीश्याम प्रोविजन, रियाज हबीबी, हर्बल ट्री ब्रांड, द लुक्स, डोमिनोज पिज्जा, बर्गर सिंह, एमआई बाजार, राज मेडिकल स्टोर आदि पर छापेमारी कर हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ एवं सौंदर्य प्रसाधन की पड़ताल की। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि छापे में कुछ प्रतिष्ठानों पर सामग्री मिली थी, जिसे नष्ट करा दिया गया। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) कौशलेंद्र शर्मा, औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, आदित्य वर्मा, मनोज कुमार द्वितीय, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें