फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालिका को खींच ले गया तेंदुआ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया (खीरी)। बॉर्डर की ग्राम पंचायत रननगर के मजरा गांव गौढी निवासी रंजीत की आठ वर्षीय बेटी प्रीति पर बृहस्पतिवार की शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में प्रीती की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब प्रीती अपनी चाची परमजीत कौर के साथ रननगर दवा लेने जा रही थी। तेंदुआ का हमला होते देख चाची ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रीती को लोग जब तक बचा पाते, तब तक तेंदुआ उसे लेकर खेत में जा घुसा। कुछ देर बाद प्रीती का शव खेत से बरामद हुआ।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेंजर भूपेंद्र सिंह को दी तो वह मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान चरणजीत सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब तीन-चार बजे के आसपास हुई है। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर छह कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार को ड्रोन से निगरानी की जाएगी और पिंजरा लगाकर तेंदुआ को कैद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें