सिंगाही। बेलरायां रेंज के गांव फरदहिया में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर खेत के पास दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
गांव फरदहिया निवासी भोगई राज के खेत में बनी झोंपड़ी के पास लोगों ने अजगर को देखा। मौके पर पहुंची बेलरायां रेंज की टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया, अजगर पूरी तरह स्वस्थ है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। विभाग की टीम ने उसे पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। संवाद