फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेजा इलेवन ने हमजा इलेवन को हराया

Wed, 06 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में गेजा इलेवन गोविंदपुर ने हमजा इलेवन लोधपुरवा को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत खैहरना के लोधपुरवा में पानी की टंकी के पास बने मैदान पर टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गेजा इलेवन की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। हमजा इलेवन की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और उसके शुरुआती चार बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 64 रन पर सिमट गई। हमजा इलेवन की ओर से राजा ने 15 और आकाश ने 9 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेजा इलेवन की शुरुआत भी कमजोर रही, लेकिन बारिश से प्रभावित पिच पर टीम ने संयम बनाए रखा और 10 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

गेजब सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट झटके। संजय ने तीन और धर्म सिंह ने दो विकेट लिए। वहीं फील्डिंग में अनुज जायसवाल ने चार शानदार कैच पकड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गेजब सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायरिंग निसार हुसैन और अखलाक हुसैन ने की, जबकि कमेंट्री मोहम्मद कबीर, नाजिम अली व अन्य ने की। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें