फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 48 मिलावटखोरों पर 6.35 लाख का जुर्माना

Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 48 कारोबारियों पर कुल 6.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद एडीएम कोर्ट ने सुनवाई कर कारोबारियों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक 45 हजार रुपये का जुर्माना इलायची फ्लेवर युक्त रस बेचने वाले कारोबारी पर लगाया गया। सोहन पापड़ी में मिलावट पाए जाने पर 25 हजार रुपये का दंड निर्धारित किया गया।
उन्होंने बताया कि दूध में मिलावट के मामलों में भी सख्ती बरती गई। दूध के आठ कारोबारियों पर कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खोया के एक नमूने पर 20 हजार, पनीर के तीन नमूनों पर 30 हजार, मिल्क मिठाई के दो नमूनों पर 30 हजार, प्रोसेस्ड मिल्क के दो नमूनों पर 20 हजार, खाद्यान्न के आठ नमूनों पर 1.20 लाख, दाल के दो नमूनों पर 20 हजार, बेकरी के चार नमूनों पर 90 हजार और 14 अन्य नमूनों पर 1.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें