फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गौरी गुप्ता बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर की अध्यक्ष

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद इनरव्हील क्लब नवदीशा की सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नवदिशा सत्र का पदग्रहण समारोह शनिवार रात कुंवर खुशवंत राय विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष गौरी गुप्ता को कॉलर पहनाकर पिन लगाई और क्लब चार्टर सौंपा। अध्यक्ष गौरी गुप्ता ने सदन से अपनी टीम का परिचय कराया। कुमकुम गुप्ता ने आईपीपी, गुंजन गुप्ता ने सचिव, दीपाली गुप्ता ने उपाध्यक्ष, नीतू गुप्ता ने कोषाध्यक्ष, कनक अग्रवाल ने आईएसओ और प्रीति सिंह ने एडिटर का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

संस्था ने चैरिटी स्वरूप दो बालिकाओं को शिक्षा के लिए स्कूल फीस प्रदान की। पूर्व अध्यक्षा कुमकुम गुप्ता ने विशेष सहयोग देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन लता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पीडीजी सरोज गुप्ता, छाया गुप्ता, रोटरी क्लब के संदीप गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें