फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में कसाईयों ने की गोहत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के निकटवर्ती गांव भवानीगंज के पास जंगल में कसाईयों ने एक पालतू गाय की हत्या करने की कोशिश की। पशु मालिक के खोजने पर गाय जंगल में मिली। इसके पैर बंधे थे। उसकी गर्दन आधी कटी हुई थी। जिसे अस्पताल लाकर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

भवानीगंज निवासी नन्हे यादव ने बताया कि उसकी पालतू गाय शनिवार की शाम अन्य पशुओं के साथ जंगल में चरने गई थी, जो रात तक वापस नहीं आई। रविवार की सुबह छह बजे जब वह गाय को ढूंढने जंगल में पहुंचे। तब ग्रामीणों को जंगल के अंदर चमरइया स्थान पर घायल गाय गंभीर अवस्था में पड़ी तड़प रही थी, जिसके पैर बंधे थे। गर्दन अधकटी थी। कसाई आहट मिलने पर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पशुपालक गाय को घर लाए। सूचना पर पहुंचे पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट मनोज राणा ने टांके लगाकर गाय का उपचार किया। पशु उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद फारुख ने बताया कि किसी धारदार हथियार से गाय का गला रेता गया है, जिससे वह घायल हुई। गनीमत रही कि गर्दन कटने पर श्वास नली नहीं कटी, जिससे जान की बच गई। गांव के गो प्रेमी आदेश ठाकुर, सुरेश मिश्र, नीरज अवस्थी ने कसाइयों पर कार्रवाई की मांग की है।
मौका पाते ही गो हत्या के फिराक में कसाई
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुड़वारा और मैलानी थाना के गांव कुकरा गोवध के लिए कुख्यात हैं। यहां पर संलिप्त लोगों का गोवध, गो तस्करी का धंधा अंतर्जनपदीय, अंतरप्रदेशीय बन चुका है। पुलिस भी इस धंधे पर अभी तक अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही है। लोग बताते हैं कि इस गांव के कसाई गो हत्या की फिराक में रहते हैं और मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें