फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। संविलियन विद्यालय बस्तौली में मंगलवार सुबह गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। पुलिस और ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब पौने 10 बजे हुई। रसोइया गीता देवी, विमलेश, रामबेटी, कुशमा और रुचि बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग भड़क उठी। गनीमत रही कि कोई रसोइया इसकी चपेट में नहीं आई। प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजुआ पुलिस चौकी को सूचना दी।
कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और अनूप चौहान मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के आने से पहले स्थानीय निवासी पवन चिकारा और उनकी पत्नी ने पुलिस के साथ मिलकर बालू और फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझा दी। उनकी सूझबूझ से बड़ा नुकसान बच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड सूचना के घंटों बाद पहुंची। घटना के बाद उन्होंने बिजुआ में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग फिर उठाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पाइप बदलने के लिए गैस डीलर से बात की गई थी, लेकिन अभी तक नई गैस पाइप उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें