भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ऐरा चीनी मिल में की गई घटतौली को सरंक्षण देने वाले ऐरा चीनी मिल के जीएम आलोक सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। एसडीएम ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय सचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि रंगे हाथ घटतौली पकड़े जाने पर मिल के जीएम ने कहा कि घटतौली किसानों की गलती के कारण हुई है। घटतौली को मिल प्रशासन का सरंक्षण प्राप्त है। कांटे पर शून्य देखने की जिम्मेदारी तौलने वाले स्टाफ की है न कि किसान की। इस बात से क्षेत्र के किसानों में रोष है। यदि मिल कर्मी और मिल प्रबंधक को तत्काल गिरफ्तार कर जेल न भेजा गया तो भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति छेड़ेगी।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री अरुण पांडेय, अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री हिमांशु तिवारी, संजीव वाजपेयी, ऋषिराज सिंह, राजीव त्रिपाठी, संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी गण्ेाश शंकर मिश्र, बलस्टर पांडेय, संजीव पाठक, संतोष श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता, आदेश वाजपेयी, पंकज वाजपेयी, तेज शंकर मिश्र, संजय सिंह, बहोरी लाल, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।