फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली मिलों पर दर्ज कराए रिपोर्ट

विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण करते अपर गन्ना आयुक्त पीके उपाध्याय। संवा? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी/अपर गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के दौरान बजाज ग्रुप की गोला, पलिया, खंभारखेड़ा और एडवंट्ज ग्रुप की ऐरा पर अधिक बकाया होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर लंबित गन्ना मूल्य शीघ्र भाुगतान न करने पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल को दिए हैं। चीनी मिल ऐरा के यूनिट हेड आलोक सक्सेना ने वर्ष 2019-20 के बकाया गन्ना मूल्य का 15 जनवरी तक संपूर्ण भुगतान करने की बात कही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय और आईजीआरएस शिकायत निस्तारण प्रणाली का निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्र और ईआरपी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुलरिया चीनी मिल के क्रय केंद्र अंबूपुर का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने किसानों से भी बात की। कुछ किसानों ने क्रय केंद्र पर ट्रकों की संख्या कम होने की शिकायत की, जिससे उन्हें तौल कराने के लिए कई दिन तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। नोडल अधिकारी ने गन्ना ढुलाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और ट्रकों की संख्या बढ़वाने के निर्देश गन्ना अधिकारी को दिए। नोडल अधिकारी ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर गन्ना विभाग की व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक लिया। गन्ना समिति लखीमपुर और गन्ना परिषद खंभारखेड़ा के कार्यालयों का निरीक्षण कर खाद गोदामों के स्टॉक का सत्यापन किया। गन्ना विकास परिषद खंभारखेड़ा के निर्माणाधीन कार्यालय की गुणवत्ता और मानकों की जांच की। इसके बाद नोडल अधिकारी और उप गन्ना आयुक्त सीतापुर के लिए निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें