फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सिल्ट सफाई की जमीनी हकीकत डीएम ने देखी

विज्ञापन
लखीमपुर में नहरों की सिल्ट सफाई का जायजा लते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नहरों की सिल्ट सफाई की जमीनी हकीकत जानने के लिए शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिल्ट सफाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। सभी खेतों तक नहरों के माध्यम से पानी पहुंच जाए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नहर संचालन के दौरान किसी किसान को नहर से पानी मिलने में असुविधा होती है, तो तत्काल उसका निदान कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-प्रथम राजीव कुमार के साथ छाउछ माइनर, तेंदुआ, मोतीपुर, बाजपेई, खीरी रजबहा, अलीगंज ब्रांच व बस्तौली रजबहा नहरों का निरीक्षण कर सिल्ट सफाई की गुणवत्ता चेक की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने सिल्ट सफाई के कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं कार्य की समाप्ति की स्थिति की तुलनात्मक जानकारी फोटो बुकलेट के माध्यम से दी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने जिले भर में कुल 458 किमी सिल्ट सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके सापेक्ष चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा किया गया। सिंचाई खंड प्रथम द्वारा 381 किमी, सिंचाई खंड शारदानगर द्वारा 46 किमी, सिंचाई खंड सीतापुर प्रखंड द्वारा 10 किमी व सिंचाई खंड हरदोई प्रखंड द्वारा 20 किमी सिल्ट सफाई कराई गई है। इसके अलावा नहरों की पुर्नस्थापना के लिए मनरेगा योजना के तहत 31 किमी कार्य कराया गया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार, विशाल सोनकर एवं सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें