फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मइया में जब तक  पानी रहे  मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे....

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
19जीएलएपी 3 और 7, लखीमपुर से एक फोटो बाद में......
विज्ञापन




सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्ध्य देकर की गणेश गौरी की पूजा
पति की सलामती और खुशहाली के लिए महिलाओं ने दिन भर रखा निर्जल व्रत

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पति की सलामती और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने श्रद्धा के साथ करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा। दिन भर की तैयारियों के बाद शाम को रंग- बिरंगे परिधान और आभूषण धारण कर पूर्ण श्रंगार किया। शिव, गणेश गौरी का पूजन करने के बाद चांद निकलने पर चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपने पतियों के हाथों से भोजन कर उपवास का पारण किया। 
ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवारों की महिलाओं ने एक साथ तो शहर में परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव, श्रीगणेश, मां गौरी और चंद्रमा का पूजन किया। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद कथा सुनी और पति समेत पूरे परिवार की सलामती और सुख समृद्घि की कामना की। पति और पत्नी के बीच आपसी प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर महिलाओं के साथ उनके पतियों के अलावा पूरे परिवार में भी भारी उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने पतियों की सलामती के लिए निर्जल व्रत रखा तो पतियों ने उन्हें उपहार दिए। शाम के समय महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने को आतुर दिखीं। जैसे ही आसमान में चंद्रमा दिखाई दिया। महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी। 
गोला गोकर्णनाथ। सुहागिनों ने करवा चौथ पर निर्जल व्रत रखकर श्री गणेश भगवान, शिव जी, माता पार्वती का पूजन कर कथा सुनकर भगवान चंद्रदेव को अर्ध्य दिया साथ ही पति की दीर्घायु और परिवार में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सुहागिनों ने चलनी से चंद्रमा के दर्शन कर व्रत का पारण किया। परिवार के बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। करवा चौथ पर नगर की तीर्थ बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर काफी भीड़ बनी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें