फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में सजीव झांकियों ने मन मोहा

Sat, 19 Sep 2015 06:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुभाष पार्क में मराठा मंडल और सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव में शुक्रवार की रात कलाकारों ने देवी देवताओं की सजीव झांकी पेश की। हनुमान, राम, लक्ष्मण, सीता, राधा कृष्ण और शिव पार्वती की सजीव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

भगवान गणेश के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायिका श्रुति ने रात भर भजन सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने भी भजन कीर्तन किया। भजनों का सिलसिला पूरी रात जारी रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें