फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गणेश उत्सव की धूम आज से, शहर में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। 11 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और सजावट की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुभाष पार्क, आनंद सिनेमा रोड पर हनुमान मंदिर, राजापुर मंडी, रामनगर समेत शहर के तमाम स्थानों पर हाेने वाले आयोजन के लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। यह आयोजन अलग-अलग तिथियों में किए जाते हैं।
विज्ञापन

रामनगर स्थित सर्व उत्थान सेवा संस्थान में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संस्था के अध्यक्ष अंबुज गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 28 अगस्त को गणपति महिमा वर्णन, प्रश्न मंच, सुंदरकांड पाठ, राधा अष्टमी नृत्य व झांकी, छठी प्रसाद वितरण, मोदक हांडी, छप्पन भोग और रुद्राभिषेक जैसे कार्यक्रम होंगे।

समारोह का समापन नौ सितंबर को गणेश विसर्जन और भंडारे के साथ होगा। आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन



पसगवां में गणेश उत्सव शुरू, निकाली कलश यात्रा
पसगवां। राम जानकी मंदिर में मंगलवार को सप्तम गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरुआत करके गांव का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु शारदा नहर तक गए।
यज्ञाचार्य पं. अतुल शुक्ला शास्त्री ने नहर के किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरा। वापस आकर कलशों को यज्ञशाला में रखा गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान दुर्गेश शुक्ला के अलावा दिलीप शुक्ला, रावेंद्र तिवारी, सौरभ वैश्य, विशाल मिश्र, आदर्श सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद

कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें