मैलानी। गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल शनिवार रात परिवर्तित मार्ग से मैलानी होकर गुजरेगी। चार फेरों के लिए यह ट्रेन कासगंज, बरेली, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर के रास्ते संचालित होगी। जिले में इसका ठहराव केवल मैलानी जंक्शन पर रहेगा, जबकि लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ में नहीं रुकेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार ट्रेन 17, 24 अप्रैल, एक व आठ मई को गांधीधाम से तथा 20, 27 अप्रैल, चार व 11 मई को भागलपुर से चलेगी। यह ट्रेन मैलानी स्टेशन पर शनिवार रात 23:30 बजे पहुंचेगी और 23:35 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों को इस ट्रेन के लिए मैलानी से ही सवार होना होगा। संवाद