फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल... गश्ती छिपाता है मीडिया सेल

Thu, 03 Jul 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में जारी होने वाली गश्ती को मीडिया सेल में तैनात कर्मचारी छिपा लेते हैं। इससे पुलिसकर्मी मिलीभगत करके मनचाही जगह पर पोस्टिंग और कार्यमुक्ति आदेश बनवा लेते हैं। एसपी ने कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन




छोटे-मोटे मामलों का खुलासे के बाद मीडिया सेल बाकायदा फोटो और वीडियो डालकर पीठ थपथपाती रहती है। बीते कई महीनों से पुलिस विभाग में होने वाले तबादलों की गश्ती अमूमन नदारद कर दी जाती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गश्ती जारी होने के बाद किसी तरह की साठगांठ नहीं हो पाती थी। इससे पुलिस की पारदर्शी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगता दिख रहा है।

26 जून को पुलिस विभाग में 35 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, 22 उप निरीक्षकों सहित छह इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुए, लेकिन गश्ती मीडिया सेल ने इसे जारी नहीं किया। सेल का यह कोई पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गश्ती छिपाए जाने की जानकारी एसपी तक को नहीं होती है। लिहाजा, कर्मचारी मनमाने तरीका अपना रहे हैं।
विज्ञापन




कार्यमुक्त नहीं हुए गैर जनपद तबादला वाले पुलिसकर्मी

जिले में समय सीमा पूरा कर चुके छह से अधिक पुलिसकर्मियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया था। इस आदेश को जारी हुए करीब एक महीना बीतने काे है, लेकिन अब तक किसी भी पुलिसकर्मी को कार्यमुक्त नहीं किया गया। जिन पुलिसकर्मियों का तबादला गैर जनपद में हुआ है, उनमें एसओ महिला थाना श्रद्धा सिंह, एसएचओ तिकुनिया अमित सिंह भदौरिया, एसएचओ नीमगांव आलोक कुमार धीमान, इंस्पेक्टर विजय प्रताप के अलावा एसआई सुनील बाबू अवस्थी सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। पुलिस लाइन में तमाम दरोगा और इंस्पेक्टर अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।



वर्जन

धीरे-धीरे पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं। मोहर्रम के बाद सभी पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। गश्ती न मिलने की जानकारी नहीं है। अगर मीडिया सेल गश्ती छिपा रही है तो जांच कराऊंगा। आगे से मीडिया सेल से ही गश्ती जारी होगी।
विज्ञापन




संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें