फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गगन रस्तोगी को एनयूएस में मिला डॉक्टोरल फेलो पद

विज्ञापन
डॉक्टोरल फेलो पद पर चयनित गगन रस्तोगी।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही (खीरी)। कस्बे के गगन रस्तोगी ने बड़ा मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गगन का चयन दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) में डॉक्टोरल फेलो पद पर हुआ है। उन्हें एक साल के लिए 52 लाख से अधिक का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

वार्ड 11 निवासी अरविंद रस्तोगी के पुत्र गगन ने शुरुआती पढ़ाई सिंगाही के राम चरण शाह स्कूल से की। इसके बाद इंटर राजा प्रताप विक्रम शाह कॉलेज से, स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय, पीजी आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और पीएचडी आईआईएससी बेंगलुरु से की। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों में गर्व की लहर है। गगन की सफलता युवाओं के लिए मिसाल बनकर सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें