सदर कोतवाली के गांव गरटिया का मामला
एसडीएम सदर और तहसीलदार ने सदर कोतवाली क्षेत्र में गरगटिया गांव में एक ईंट भट्ठे के पास खेत में चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। मौके से खुदाई कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। एसडीएम सैमुअल पाल ने मामले की जांच राजापुर चौकी इंचार्ज को सौंपी है।
एसडीएम सदर सैमुअल पाल ने बताया कि सोमवार की रात को गरगटिया गांव में जेसीबी से अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापा मारा गया। मौके पर मिट्टी खनन में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। एसडीएम ने कब्जे में ली गई जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए राजापुर चौकी इंजार्ज प्रदीप कुमार को जांच सौंपी है, लेकिन मंगलवार की शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईंट भट्ठे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में पकड़ी गई थीं, लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती का प्रयास कर रही है। अधिकारी भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्योंकि ईंट भट्टे के तार अवैध खनन से जुड़ रहे हैं। जो कि सत्तापक्ष के एक नेता का बताया जाता है, हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।