फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करंट से काल के गाल में समाए दंपती का अंतिम संस्कार

Wed, 01 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दंपति की मौत से गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
भीरा। गांव जगदेवपुर के नानक फार्म स्थित जंगल हेरिटेज के पास करंट लगने से जान गंवाने वाले दंपती का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जगदेवपुर निवासी शौकीन सिंह (56) और उनकी पत्नी सर्वजीत कौर (53) की मंगलवार को घर में करंट लगने से मौत हो गई थी। हादसा डीसी पंखे को इन्वर्टर की बैटरी से जोड़ने के दौरान हुआ बताया गया था।
बुधवार को थाना प्रभारी अमित पांडे ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पंचनामा भरने के बाद दोनों शव उनकी पुत्री राजवीर कौर को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में कार्यरत राजवीर कौर हादसे की सूचना मिलते ही घर पहुंचीं। माता-पिता के शव को देखकर वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। दंपती के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और ग्रामीण पहुंचे।

सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता कक्कू भैया, भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति संजय शुक्ला, काले भाई सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें