फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर संबंधी कमियां मिलने पर फन मॉल की पैमाइश कराई

सार

राजधानी के होटल में घटी घटना के बाद योगी सरकार ने प्रदेश भर के होटल, अस्पताल, स्कूल, बारात घर आदि की जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर अग्निशमन विभाग ने जिले भर के 207 भवनों का औचक निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर वायरल मेसेज का संज्ञान लेकर विनियमित क्षेत्र से टीम भेजकर फन मॉल की पैमाइश कराई गई है।
विज्ञापन
फन मॉल की पैमाइश करते विनियमित क्षेत्र के जेई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल शिकायत का लिया संज्ञान, फायर विभाग ने नोटिस जारी किया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ के लेवाना होटल में अग्निकांड की घटना के बाद जिले में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान फन मॉल में भी अग्निशमन संबंधी कई खामियां मिली हैं। इस पर अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र की टीम भेजकर मल्टीप्लैक्स की पैमाइश कराई है। वहीं, इस दौरान मिली खामियों के बारे में जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
राजधानी के होटल में घटी घटना के बाद योगी सरकार ने प्रदेश भर के होटल, अस्पताल, स्कूल, बारात घर आदि की जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर अग्निशमन विभाग ने जिले भर के 207 भवनों का औचक निरीक्षण किया। इनमें फायर अलार्म, हौज रील, हाइड्रेंट, मानक से कम चौड़ा निकास द्वार सहित अन्य तमाम ऐसी खामियां मिलीं, जिससे यह सभी कभी भी लेवाना होटल बन सकते हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने सभी को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मंगलवार को सोशल मीडिया पर फन मॉल में फायर की एनओसी न होने के वायरल मेसेज का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर ने विनियमि क्षेत्र से टीम भेजकर उसकी पैमाइश कराई है।
सोशल मीडिया पर वायरल मेसेज का संज्ञान लेकर विनियमित क्षेत्र से टीम भेजकर फन मॉल की पैमाइश कराई गई है। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। इसमें यदि कमियां मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- श्रद्धा सिंह, एसडीएम सदर
शासन के निर्देश पर जिले के 207 भवनों का निरीक्षण कराया गया। सोमवार को फन मॉल के निरीक्षण में फायर संबंधी तमाम कमियां मिलीं, जिन्हें दुरुस्त करने लिए नोटिस जारी किया गया है।
- मुकीमुल हक, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें