कुइयाडीह में रास्ते पर टिन शेड डालकर बन्द किया रास्ता।
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयाडीह में रोहन लाल ने डीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके घर जाने के लिए छडियानुमा सात फुट चौड़ा रास्ता है। पड़ोसी नीरज कुमार पुत्र पुत्तू लाल ने दबंगई के बल पर छड़िया के ऊपर टिन शेड डालकर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। रास्ता बंद होने से उसे अपने घर पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। डीएम ने तहसीलदार गोला को मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है। तहसीलदार गोला विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि निरीक्षण करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद