फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने दुकानों पर छापा मारा, 11 नमूने भरे

विज्ञापन
नमूना भरते एफएसडीए के अधिकारी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए रविवार को लखीमपुर तहसील, लखीमपुर नगर पालिका, पलिया व गोला नगर पालिका क्षेत्र में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दुकानों से वनस्पति घी, बेसन, कचरी, मावा, दूध, मैदा व सरसों तेल के कुल 11 नमूने भरे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि होली अभियान में 12 से 13 मार्च तक कुल 19 नमूने भरे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मनोज कुमार, अनूप सिंह, प्रीती वर्मा, कुलदीप कुमार दीक्षित व विवेक कुमार वर्मा शामिल रहे। इसके अलावा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के तहत 13 खाद्य कारोबारकर्ताओं का खाद्य सुरक्षा ऑडिट कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें