फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक बिजली की किल्लत, मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों बिजली गुल रहने के कारण गर्मी से परेशान हो रहे हैं लोग
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की वजह से लगातार फुंक रहे हैं ट्रांसफार्मर
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर शहर की करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी बिजली की आवाजाही के चलते परेशान है। बारिश न होने और भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण वह फुंक जा रहे हैं। फाल्ट और अघोषित कटौती के कारण शहर वालों को 24 घंटे के बजाय सिर्फ 18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के बजाय आठ घंटे ही सप्लाई पहुंच रही है। इससे उद्योग धंधे, सिंचाई आदि के काम प्रभावित हो रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं। बावजूद इसके हर रोज चार से छह घंटे की बिजली कटौती हो रही है। बिजली अक्सर उस समय गुल हो जाती है, जब लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सुबह बिजली गुल होने से सबमर्सिबल पंप और मोटर आदि नहीं चल पाते और लोगों को पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ रहा है। दोपहर और रात में भी बिजली आपूर्ति न होने से आम लोगों को आराम से सोना तक मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार की दोपहर शाहपुरा कोठी, नौरंगाबाद, हिदायतनगर, प्यारेपुर समेत कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में इन दिनों बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर हालात में है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। मोहम्मदी, धौरहरा, निघासन, बेहजम, मितौली सभी जगह अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। कई जगह तो हालात यह हैं कि उन्हें मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मानसून न आने से हो रही भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। केवल लखीमपुर शहर में ही इन दिनों 20 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हो रही है। पूरे जिले में यह खपत करीब 60 मिलियन यूनिट से भी ज्यादा हो सकती है। बिजली चोरी और स्वीकृत भार से अधिक बिजली खर्च करने वालों की धर पकड़ और बकाया के चलते कनेक्शन काटने का अभियान पहले से चल रहा है, लेकिन बिजली आपूर्ति में आ रही बाधाओं के चलते इस अभियान का प्रभावी ढंग से नहीं चला पा रहे हैं। - अनुराग शर्मा, एसडीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें