फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरधान-रजागंज के बीच पांच घंटे थमे रेल के पहिये

Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -लखीमपुर (खीरी)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- मानवरहित गेट पर अंडर पुलिया निर्माण को लेकर लनिया ब्लॉक 
विज्ञापन

- रेल संचालन ठप रहने से यात्री रहे परेशान 
फरधान और रजागंज रेलवे स्टेशनों के बीच मानवरहित गेट संख्या 143/सी पर अंडर पास पुलिया के निर्माण कार्य चालू होने के कारण पांच घंटे रेल संचालन ठप रहा। इस वजह से कई ट्रेनें विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

ऐशबाग से इज्जतनगर रेल प्रखंड की मीटर गेज को ब्राडगेज में बदले जाने का काम शुरू हो चुका है। फरधान और रजागंज रेलवे स्टेशन के बीच मानव रहित गेट संख्या 143/सी पर अंडर पास पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी वजह से शुक्रवार की सुबह 5.35 मिनट पर सेंचुरी एक्सप्रेस को पास करने के बाद ब्लॉक ले लिया गया। जिससे मैलानी से ऐशबाग और ऐशबाग से मैलानी जाने वाली कई गाड़ियों को लखीमपुर, फरधान, रजागंज और मैलानी रेलवे स्टेशनों में रोक दिया गया। दोपहर बाद करीब 11.40 बजे 52238 सवारी गाड़ी को पास कर रेल यातायात सुचारू किया गया। जिससे पांच घंटे तक मार्ग पर रेल के पहिये थमे रहे। इससे दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी उठानी पड़ी। तमाम यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बैठकर लंबे समय तक बैठकर ट्रेनों के आवागमन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। वहीं तमाम लोगों को बसों व अन्य यात्री वाहनों से अपने गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें