- ग्रामीणों के साथ अफसरों ने भी किया श्रमदान
कस्बे के प्रमुख और प्राचीन देवस्थान बाबा गौरीशंकर मंदिर से जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाने के बाद श्रमदान के जरिए तीर्थ की सफाई शुरू करा दी है। एसडीएम पीके सिंह ने मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष अवस्थी को पांच हजार रुपये देकर मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री बनाने को कहा है।
शुक्रवार को एसडीएम पीके सिंह, सीओ मिथलेश कुमारी, नायब तहसीलदार आनंद तिवारी ने ग्राम प्रधानों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ श्रमदान से पक्के तीर्थ की सफाई शुरू करा दी है। एसडीएम ने खुद श्रमदान में हिस्सा लिया। श्रमदान में कानूनगो रामेंद्र अवस्थी, ग्राम प्रधान शिवबालक जायसवाल, बांछेपारा के प्रधान आदित्य शुक्ला, थरिया के रामपाल, धवरपुर के हरद्वारी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, डॉ. मंगूलाल मौर्य, राजेश शुक्ला, आदर्श मिश्रा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, छाया गुप्ता, और जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन सिंह भदौरिया शामिल रहे।
एसडीएम पीके सिंह ने कानूनगो रामेंद्र अवस्थी को क्षेत्र के सभी भट्ठा मालिकों से बाउंड्रीवाल बनाने में एक ट्रॉली ईंट का सहयोग लेने को कहा। तीर्थ में पानी भरवाने के लिए भी जनसहयोग मांगा। श्रमदान में क्षेत्रवासियों समेत सैकड़ों कस्बावासियों ने भी हिस्सा लिया। करीब चार घंटे चले श्रमदान में एसडीएम पीके सिंह अपने आप कमान संभाले रहे। शेष बचे काम को शनिवार को सुबह नौ बजे एसडीएम पीके सिंह की देखरेख मेें श्रमदान होगा।