फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में एक लाख 40 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक किसान ने इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर और बैंकमित्र पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की एक लाख 40 हजार रुपये धोखाधड़ी कर खाते से निकालने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के भौव्वापुर खुर्द निवासी जयकरन पुत्र सरजू ने बताया कि उसके पिता का खाता धौरहरा की इंडियन बैंक में था। खाता प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का था। पिता सरजू की बीमारी से 24 मई 2023 को मृत्यु हो गई, तो बीमा का क्लेम पाने के लिए वह बैंक गया। जहां बैक मित्र कैलाश यादव मिल गया। कैलाश यादव ने उसे शाखा प्रबंधक सुनीलदत्त तिवारी और कैशियर जीतू जो खरवहिया शाखा में तैनात थे, उनसे मिलवाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीमा रकम एक लाख रुपये मिलेगी, जिसमें 40 हजार कागजों का कट जाएगा।
26 सितंबर 2023 को बैंकमित्र कैलाश यादव उसे खरवहिया गांव की इंडियन बैंक शाखा ले गया। जहां शाखा प्रबंधक सुनीलदत्त तिवारी और कैशियर जीतू ने सादे कागजों पर अंगूठा लगवाकर उसे 60 हजार रुपये दिए। दूसरे दिन उसने धौरहरा की इंडियन बैंक में जानकारी की तो पता चला कि उसके खाते में बीमा के दो लाख रुपये आए थे। वह निकाल लिए गए। जब पीड़ित ने दोबारा बैंकमित्र, शाखा प्रबंधक और कैशियर से खरवहिया बैंक जाकर पूछा तो उन लोगों ने भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली सहित डीएम, एसपी से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। आखिर में पीड़ित जयकरन ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम एफआईआर दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया आरोपी शाखा प्रबंधक, कैशियर और बैंक मित्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें