सुबह 11:23 बजे लखीमपुर स्टेशन पर खड़ी डालीगंज-मैलानी पैसेंजर संवाद
लखीमपुर खीरी। लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस शुक्रवार को काफी देरी से लखीमपुर पहुंची। दोनों ही ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गाड़ी संख्या 05086 लखीमपुर-पीलीभीत पैसेंजर निर्धारित समय सुबह 9:55 बजे की बजाय दो घंटा देरी से करीब 11:55 बजे स्टेशन पहुंची। इससे पूरनपुर और पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से लखीमपुर पहुंची। विभागीय कार्यालयों के कई कर्मचारी भी इस ट्रेन से सफर करते हैं। हालांकि ट्रेन संख्या 05494 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर समय से लखीमपुर पहुंची।