फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार बार के विधायक रहे बाला प्रसाद का निधन

Sat, 17 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाला प्रसाद अवस्थी की फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा के तीन बार और मोहम्मदी विधानसभा से एक बार विधायक रहे व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाला प्रसाद अवस्थी का 87 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने अपने निज निवास ग्राम बेल्तुआ में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

बाला प्रसाद अवस्थी क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वह धौरहरा और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्होंने भाजपा के लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताई। विधायक विनोद शंकर अवस्थी, पूर्व विधायक शमशेर बहादुर शेरू भइया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमियाबेहड़ अमित वर्मा, सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी ने बताया उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बेल्तुआ में शनिवार दोपहर 12 बजे होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें