फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां। बॉर्डर क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खीरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से करीब 80 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहल्ला रंगरेजान-2 निवासी सनी कुमार गुप्ता के पास से 150 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल और 240 रुपये, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत के टीला नंबर-4 निवासी पप्पू सिंह के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल और 610 रुपये, ग्राम धूमखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी तरसेम सिंह के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और 2,150 रुपये तथा ग्राम मझरा पूरब, थाना पढ़ुआ निवासी परमजीत सिंह के पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल और 160 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। सनी कुमार गुप्ता पर पांच, पप्पू सिंह पर पलिया व पीलीभीत में तीन, परमजीत सिंह पर चार और तरसेम सिंह पर एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें